सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rainwater filled on the under-construction Ram Janaki Marg

Deoria News: निर्माणाधीन रामजानकी मार्ग पर भरा बारिश का पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rainwater filled on the under-construction Ram Janaki Marg
विज्ञापन
बरहज। कपरवार उग्रसेन सेतु से कुंडौली-मेहरौना बार्डर तक रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। आबादी वाले क्षेत्रों में गांवों और चौराहों पर सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश ने सड़क के जलनिकासी का पोल खोल दिया है।
Trending Videos

जिससे चौराहा स्थित सड़क पर जलजमाव हो गया था। सड़क पर पानी लग जाने के कारण आवागमन के दौरान पैदल राहगीरों और दो पहिया वाहनों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सड़क पर जलजमाव को लेकर लोग निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। भारत श्रृंखला माला के तहत एनएच 227ए की ओर से अयोध्या से जनकपुर तक रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। करीब 1300 करोड़ की लागत से कपरवार उग्रसेन सेतु से कुंडौली-मेहरौना बार्डर तक तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार कपरवार से बेलडॉड़ चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण में एक लेयर का कार्य पूर्ण कराने के साथ डिवाइडर और नाला निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि सड़क पर नाले के रास्ते बारिश के पानी निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया है। जिससे रविवार को हुई बारिश से सड़क पर जगह-जगह पानी का जमाव हो गया था। गाड़ियाें के आने-जाने के कारण उनके पहियों से उठ रहे छींटे पैदल राहगीरों और बाइक सवारों के कपड़े खराब कर दे रहे थे। जबकि सड़क के किनारे के दुकानदारों की भी मुश्किलें बढ़ गई थीं।
लोगों का कहना है कि चौराहे पर बनाये गये नाला में जगह-जगह होल बनाने के साथ पाइप डाला गया है। जो मानक की अनदेखी कर रहा है। जिससे सड़क पर पानी का जमाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed