{"_id":"69ac742dc27760cac10f8b27","slug":"teacher-suicide-high-court-to-hear-suspended-bsas-plea-on-march-9-deoria-news-c-208-1-deo1009-176448-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सुसाइड : निलंबित बीएसए की याचिका पर नौ मार्च को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सुसाइड : निलंबित बीएसए की याचिका पर नौ मार्च को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षक कृष्णमोहन सिंह की खुदकुशी मामले में आरोपी निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में सुनवाई नौ मार्च को होगी। इसके बाद निलंबित बीएसए के मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ने के आसार हैं। निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और उनके पटल सहायक संजीव सिंह के खिलाफ गोरखपुर जिले के गुलरिया थाने में शिक्षक कृष्णमोहन सिंह की आत्महत्या से जुड़े मामले में प्राथमिक की दर्ज है।
कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 21 फरवरी की सुबह उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस को उनके पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। यह मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सीडीओ राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्य समिति का गठन कर दिया। वहीं शासन स्तर से चार सदस्य समिति गठित कर दी गई। दोनों समितियां ने 23 फरवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर जांच पड़ताल की। कार्यालय में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को बुलाकर पूछताछ की। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। इसके बाद से बीएसए फिर नजर नहीं आईं। वहीं गोरखपुर पुलिस 25 फरवरी को बीएसए कार्यालय पहुंचकर जांच की। उधर, गोरखपुर के गुलरिया थाने में बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, पटल सहायक संजीव सिंह और अनिरुद्ध सिंह के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर ली गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिरुद्ध सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बीएसए व पटल सहायक के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इसके खिलाफ शालिनी श्रीवास्तव ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया। उनकी याचिका पर नौ मार्च को सुनवाई होगी। इस दिन कोर्ट में सुनवाई के बाद ही तय होगा की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को तात्कालिक राहत मिलेगी या नहीं।
Trending Videos