सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar in tehsil for FIR against doctor, memorandum to DM

Deoria News: डॉक्टर पर प्राथमिकी के लिए तहसील में हंगामा, डीएम को ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar in tehsil for FIR against doctor, memorandum to DM
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली के दिन कृतपूरा गांव के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण युवक की जान गई। मामले में नाराज परिजनों ने तहसील परिसर में शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया और डीएम दिव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा। डीएम शनिवार को रुद्रपुर तहसील में समाधान दिवस के मौके पर पहुंची पर थीं।
Trending Videos

प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि संबंधित अस्पताल को पहले ही सील कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाला टोली वार्ड में डॉ. अमरनाथ मल्ल हॉस्पिटल पर कृतपुरा गांव निवासी देवानंद यादव (18 वर्ष) का इलाज कराने के लिए परिजन ले गए थे। वहां इलाज के दौरान अचानक देवानंद के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत पर नाराज लोग अस्पताल पर हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टर की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे, एसी व अन्य उपकरणों को भी तोड़ दिया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो लोग शव रख कर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों के दबाव बनाने पर पुलिस ने अस्पताल को सील करा दिया था। परिवार के लोग डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सपा के नेताओं के साथ कृतपुरा गांव के लोगों ने शनिवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
इस दौरान सपा नेता अवनीश यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, संतोष यादव, ब्रजेश पासवान, पंकज यादव, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed