सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager devastated by humiliation; family alleges sexual assault too.

Deoria News: अपमान से आहत थी किशोरी, घरवाले बोले- दुष्कर्म भी हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager devastated by humiliation; family alleges sexual assault too.
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी ने शनिवार को घर की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के घरवालों ने बताया कि पड़ोसी युवक और उसके परिजनों ने किशोरी को अपने घर में ले जाकर पीटा था।

उसके अंतर्वस्त्र भी मोहल्ले में घुमाया था, जिससे आहत होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी हुआ। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर घरवाले सड़क जाम करने जा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही सीओ संजय कुमार रेड्डी ने मौके पर पहुंचकर घरवालों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 12 जून की आधी रात आरोपी युवक और उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने जबरन दरवाजा खोलकर बेटी को घसीटते हुए अपने घर ले गए। उन्होंने बेटी को अपने घर में लात-घूंसों और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। काफी कोशिश के बाद करीब दो घंटे बाद मां अपनी बेटी को छुड़ाकर घर लाई।
विज्ञापन

मृतका की मां की शिकायत के अनुसार, 13 जून को दोपहर में सभी आरोपी फिर से घर में घुस गए। उन्होंने मां व बेटी दोनों को बुरी तरह पीटा और सरेआम अपमानजनक बातें कहीं। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि युवक व उसके परिवार वालों ने बेटी के अंतर्वस्त्र पूरे मोहल्ले में दिखाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर बदनाम किया।
इस अपमान को बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने मकान की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद किशोरी की मां और उसके परिजन रविवार की दोपहर में सड़क जाम करने जा रहे थे। इसकी सूचना सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी को मिली।
वह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका की मां और उसके परिजनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed