सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress pledges to protect the environment.

Deoria News: कांग्रेस ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress pledges to protect the environment.
विज्ञापन
बघौचघाट। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के उद्देश्य से पथरदेवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को पथरदेवा बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह के पर्यावरण संरक्षण और वहां के आदिवासी समुदायों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही जंगलों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार परियोजना के नाम पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की योजना बनाई जा रही है, जिससे पर्यावरण और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अबुल हसन, कार्यक्रम प्रभारी रत्नेश मल्ल, दीनानाथ भारती, दयाशंकर द्विवेदी, कुलदीप सिंह यादव, हरिश्चंद्र सिंह, चंदन वर्मा, विनोद दूबे, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed