{"_id":"69ac74de327af809a90c8e94","slug":"the-appearance-of-three-roads-will-change-deoria-news-c-208-1-deo1015-176412-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन सड़कों की बदलेगी सूरत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र की तीन सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। इन सड़कों के निर्माण पर कुल तीन करोड़ 72 लाख 29 हजार रुपये खर्च होंगे। इन सड़को पर काम जल्द ही शुरू होगा। इन सड़कों के बन जाने से बंगरा बाजार, पिपरा बघेल बाबू पट्टी, करौंदा, खामपार, भिंगारी, मेहरौना, माली छापर, मधउर जगउर, धनौती आदि गांवों के लोगों को आवागमन के लिए काफी सुविधा हो जाएगी।
इन सड़कों में पहली पकड़ी बंगरा-मिश्रौली मार्ग है। इस पर कुल 163.94 लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरी सड़क पिपरा बघेल-बाबू पट्टी गुलाबी मोड़ से ग्राम करौंदा गोइता टोला के मध्य शेष सड़क के निर्माण पर 70.69 लाख रुपये खर्च होंगे। तीसरी सड़क मेहरौना चौराहे से भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के बीच की है। इस सड़क के निर्माण पर 137.66 लाख रुपये खर्च होंगे। जेई नवीन चौरसिया ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने की बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos