{"_id":"69f79b9d28beb988d20974c7","slug":"the-councilors-along-with-the-chairman-protested-against-the-eo-deoria-news-c-208-1-deo1022-180980-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चेयरमैन के साथ सभासदों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चेयरमैन के साथ सभासदों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। पीएफ का भुगतान और कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर चेयरमैन के साथ सभासदों और कर्मियों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने रविवार को चेयरमैन के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अभियंता के विरुद्ध नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, भटनी नगर पंचायत में तैनात कर्मियों का तीन महीने से तीन महीने से पीएफ का भुगतान नही हुआ है। साथ ही कुछ दिन पूर्व एक वार्ड में बिना नक्शा पास कराए मकान बनवाने की शिकायत पर पहुंचे कर्मियों ने दुर्व्यवहार कर मौके से भगा दिया।
कर्मी ईओ से दुर्व्यवहार के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने और पीएफ भुगतान की मांग कर रहे थे। दोनों मामलों में लगातार बरतने पर रविवार को सभासदों और कर्मियों का धैर्य जवाब दे दिया।
उन्होंने चेयरमैन विजय कुमार गुप्त के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करने की बात कही। इस दौरान सभासद मिथिलेश यादव, कुंदन सिंह, शिव शंकर मौर्य, अशोक कुमार गुप्त, टुनटुन वर्मा, लालविहारी आदि माैजूद रहे।
Trending Videos