सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The road to Dudheshwarnath temple will be elevated

Deoria News: ऊंची होगी दुग्धेश्वरनाथ मंदिर जाने की सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The road to Dudheshwarnath temple will be elevated
विज्ञापन
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बारिश के दौरान जल भराव का रविवार को एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने निरीक्षण किया।
Trending Videos

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा एनटी अनिल तिवारी के साथ मंदिर परिसर में घूमकर जलभराव के कारण को समझा। इस दौरान बताया गया कि नाले से सड़क नीचे होने के कारण दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के सामने हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है।
नगर पंचायत प्रशासन के साथ पहुंचे एमएलसी ने जल भराव के कारण की जांच कराई। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर जल भराव रोकने के लिए सड़क की ऊंचाई बढ़ानी पड़ेगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और नगर पंचायत के अभियंता को 2 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण कर एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिए। कहा की सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शासन से 2 माह के भीतर प्रस्ताव पास कर धन अवमुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। बारिश में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए इस कार्य को जल्दी संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed