सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tussle over LLB admission process

Deoria News: एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया पर खींचतान

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tussle over LLB admission process
विज्ञापन
देवरिया। संत विनोबा पीजी काॅलेज में एलएलबी प्रवेश प्रक्रिया पर इस साल भी खींचतान शुरू हो गई है। प्राचार्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एलएलबी की सीटों पर प्रवेश के इच्छुक हैं। वहीं प्रबंधक काॅलेज स्तर पर प्रवेश कराने के लिए प्रयासरत हैं।
Trending Videos

जिले में विधि की पढ़ाई केवल संतविनोबा पीजी काॅलेज में होती है। वर्षों से इसमें काॅलेज स्तर पर ही प्रवेश लिया जाता रहा है। इसके लिए मेरिट को आधार माना जाता रहा है। विगत वर्ष प्राचार्य डॉ. अर्जुन मिश्र ने पंडित दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय स्तर पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिये प्रवेश कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विश्वविद्यालय ने सहमति दे दी। परिणामस्वरूप काॅलेज को मेधावी छात्र-छात्राएं विधि संकाय को मिल गए। काॅलेज के प्रबंधक ने पहले ही विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर काॅलेज स्तर प्रवेश कराने की अनुमति मांगी है। इसकी भनक लगते ही प्राचार्य ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा से विधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed