{"_id":"69ac754b1a38ebf473081904","slug":"two-accused-were-challaned-in-a-case-of-assault-deoria-news-c-208-1-deo1019-176452-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट मामले में दो आरोपियों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट मामले में दो आरोपियों का किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में होली के दिन हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाया था। खजुरी करौता गांव निवासी जयप्रकाश यादव और शंभू यादव के बीच होली के दिन मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने शनिवार को शंभू यादव और जयप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान की है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक लोगों का चालान किया गया है।
वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सोन्हुला गांव के एक वारंटी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सोन्हुला गांव निवासी दीपक चौहान पुत्र रामप्रसाद चौहान न्यायालय से बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
Trending Videos