{"_id":"6ade56bb75b620f9b40edb98","slug":"two-huts-reduced-to-ashes-by-fire-in-nautan-four-people-including-a-woman-sustain-burns-deoria-news-c-208-1-deo1023-195155-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौतन में आग से दो झोपड़ियां राख, महिला समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौतन में आग से दो झोपड़ियां राख, महिला समेत चार झुलसे
Mon, 26 Oct 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के नौतन गांव में शनिवार की रात आग लगने से दो परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि तीन अन्य लोग और एक बछिया भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।
इससे अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 24 हजार रुपये नकद, दो बाइक, कपड़े, बच्चों की कॉपी-किताबें समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। नौतन निवासी लाल बिहारी प्रसाद और उनके भाई लालजी प्रसाद की झोपड़ियों में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए झोपड़ियों में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए।
इस दौरान लालजी प्रसाद की पत्नी संगमाला देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। आग बुझाने के प्रयास में लाल बिहारी प्रसाद, उनकी पुत्री करीना और लालजी प्रसाद की पुत्री नेहा भी झुलस गईं। आग की चपेट में आने से एक बछिया भी झुलस गई। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर गईं थी। मामले की जांच की जा रही है।