सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people, including a disabled person, died in a collision between two bikes.

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में दिव्यांग सहित दो की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a disabled person, died in a collision between two bikes.
बरहज के फकईपुर में मृतक नीरज यादव के दरवाजे पर जुटी भीड़   स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के निकट बृहस्पतिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दुबौली गांव निवासी विकास यादव (25 वर्ष) पुत्र रवींद्र यादव, उनके साथी दिव्यांग सूरज कन्नौजिया (25 वर्ष) पुत्र दयाशंकर और फकईपुर निवासी नीरज यादव (30 वर्ष) पुत्र कौलेश्वर उर्फ माला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

इन्हें इलाज के लिए महेन पीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में नीरज यादव की मौत हो गई। सूरज की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। विकास यादव की हालत गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। फकईपुर निवासी कौलेश्वर यादव (60 वर्ष) पुत्र जुल्मधारी यादव अपनी पत्नी फूलमती देवी का इलाज कराकर देवरिया से बृहस्पतिवार की शाम वापस घर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरांव चौराहे पर उनकी बाइक एक ठेले से टकरा गई। जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी फोन पर अपने बेटे नीरज को दी। जानकारी होने पर नीरज बाइक से बरांव के लिए चल दिए। बताया जा रहा है कि अभी वह दुबौली गांव के निकट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सूरज और नीरज की मौत मौत हो गई। वहीं दुबौली निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका गोरखपुर में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि दो के मौत की सूचना, जबकि विकास की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed