सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Usra road will be widened and development will gain new momentum.

Deoria News: ऊसरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Usra road will be widened and development will gain new momentum.
देवरिया से ऊसरा औद्यौगिक क्षेत्र जाने वाली सड़क, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-ऊसरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को हरी झंडी मिल गई है। इससे औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के कायाकल्प पर 16.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। देवरिया से उसरा जाने वाले मार्ग की अभी चौड़ाई महज सात मीटर है। अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जा रही है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात फरवरी को टेंडर खुलने के बाद इसके निर्माण की जिम्मेदारी तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इसी वित्तीय वर्ष में इसका काम के शुरू हो जाने की पूरी उम्मीद है। इस सड़क के बन जाने के बाद राहगीरों को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलेगा। इस मार्ग के बनने से उसरा औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों को सबसे अधिक लाभ होगा। 147 एकड़ में फैले औद्योगिक क्षेत्र की 67 इकाइयों में कच्चा माल लाने और यहां से तैयार माल को बाहर भेजने में आसानी होगी। इस सड़क के निर्माण की मांग चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता काफी समय से कर रहे थे। इस पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने निर्माण के लिए पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed