{"_id":"697ba849c3b06ec5690ac0ce","slug":"volleyball-basantpur-team-won-the-title-deoria-news-c-208-1-deo1032-173691-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : बसंतपुर की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : बसंतपुर की टीम ने जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के कौला छापर में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन बुधवार की देर रात हुआ। एसएन मेमोरियल बसंतपुर ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मैच का उद्घाटन यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट धर्मेश कुमार शाही ने किया। शाही के मैदान पर पहुंचते ही खिलाड़ियों में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। एसएन के खिलाड़ी मज्जू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। देर रात जुगनू स्पोर्ट क्लब कौलाछापर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल और नौशाद वाराणसी के बीच खेला गया।
एसएन ने पहला सेट 13-15 से जीता तो वहीं नौशाद वाराणसी की टीम के प्लेयर विकास ने खेल के अच्छे प्रदर्शन करते हुए दूसरा सेट 15-14 से अपने नाम कर लिया। एसएन के बेस्ट प्लेयर मज्जू ने अपने दम पर दोनों सेट लगातार 16-15 और 15 -14 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। यूपी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट धर्मेश कुमार शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फाइनल मैच का उद्घाटन किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देसही देवरिया इंजीनियर संजय तिवारी, गौरव त्रिपाठी, आफताब आलम ने अतिथियों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर फील्ड में स्वागत किया।
रेफरी ब्यास चतुर्वेदी और अमित बच्चन रहे। ग्राम प्रधान मोहम्मद रफ़ी खान ने सभी खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान, अब्दुल रहमान, बेलाल अहमद, मोहम्मद रिजवान खान, हसनैन खान, सदरूद्दीन, गुलाम हैदर, साद, प्रबंधक रियाज खान, इन्फोटेक के डायरेक्टर रफीउल्लाह, खान, बसीर, सैफ, ग्राम प्रधान मोहम्मद फखरुद्दीन खान, हैदर वारिस, डॉ. सीटू, मैनुद्दीन खान उर्फ सोनू, मिराज खान, शाहिद खान मौजूद रहे।
Trending Videos