सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman injured in husband's attack, in critical condition, referred to Gorakhpur

Deoria News: पति के हमले से घायल महिला की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in husband's attack, in critical condition, referred to Gorakhpur
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। शहर के एक मोहल्ले में रविवार की रात पत्नी के चरित्र पर आशंका जताते हुए पति ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया था।
घायल महिला को देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की पत्नी कुछ दिन से देवरिया शहर के एक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रही थी। उसके साथ बच्चे भी रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पति मुंबई में रहकर कोई काम करता है। कुछ दिन पहले पति मुंबई से आया और पत्नी-बच्चों को अपने साथ गांव ले जाना चाहता था। वहीं पत्नी देवरिया में ही रहने की बात पर अड़ी थी। रविवार की रात करीब नौ बजे रामगुलाम टोला निवासी संतोष ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला के पति ने उसकी हत्या की कोशिश की है। पुलिस पहुंची और घायल 30 वर्षीय महिला को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। वहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति पवन को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार घायल महिला की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पवन खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed