सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth injured in wedding brawl dies, village tense

Deoria News: शादी में हुए विवाद में घायल युवक की मौत, गांव में तनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in wedding brawl dies, village tense
विज्ञापन
बैतालपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर बांसपार स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पांच जून की रात गांव निवासी रोशन प्रसाद के यहां बरात आई थी। बरातियों का रास्ता रोकने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
आरोप है कि रास्ते में मौजूद चिट्टू यादवने बरातियों के साथ मारपीट कर विवाद की शुरुआत की। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दो बार मौके पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बार पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद रात करीब 2:30 बजे एक पक्ष के लोगों ने गांव के ही राजू प्रसाद (33) पुत्र गौरी प्रसाद को घर से खींच लिया। आरोप है कि आरोपियों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह अधमरा हो गया। हमलावरों ने मारने-पीटने के बाद राजू प्रसाद को छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी अल्पना देवी, तीन वर्षीय पुत्र अयांश, पिता गौरी प्रसाद और माता सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मुनीब प्रसाद, उनकी पत्नी कैलाशी देवी, धनंजय प्रसाद, कमलेश प्रसाद तथा दो अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। गौरी प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने चिट्टू यादव, मुनीब प्रसाद, धनंजय प्रसाद और कमलेश प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में पहले से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमे में हत्या समेत अन्य उपयुक्त धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed