सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deputy CM told what is going to happen in Mathura? Shock to BSP, Akhilesh's taunt, read 5 big news related to politics

यूपी की आज की सियासी हलचल : डिप्टी सीएम ने बताया मथुरा में क्या होने वाला है? बसपा को झटका, पढ़ें राजनीति से जुड़ी 5 बड़ी खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 01 Dec 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

 उत्तर प्रदेश की सियासी हलचलें बुधवार को काफी तेज रहीं। एक तरफ विपक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने नया मुद्दा ला दिया। 

Deputy CM told what is going to happen in Mathura? Shock to BSP, Akhilesh's taunt, read 5 big news related to politics
केशव प्रसाद मौय्र, अखिलेश यादव, ओवैसी और मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से बुधवार को काफी भारी दिन रहा। जहां, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा, वहीं भाजपा नेताओं ने भी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। सिलसिलेवार जानिए आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या-क्या हुआ? 
Trending Videos

1. डिप्टी सीएम ने बताया मथुरा का प्लान 

Deputy CM told what is going to happen in Mathura? Shock to BSP, Akhilesh's taunt, read 5 big news related to politics
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म पर मथुरा को लेकर बयान पोस्ट की है। लिखा, 'अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है , मथुरा की तैयारी है।' 

दो लाइन के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का फैसला आने के बाद और काशी में विश्वनाथ मंदिर को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच भाजपा सरकार ने मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर का मुद्दा भी उठा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. बसपा को बड़ा झटका 

Deputy CM told what is going to happen in Mathura? Shock to BSP, Akhilesh's taunt, read 5 big news related to politics
मायावती - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में चार बार विधायक रह चुके जगपाल सिंह ने बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने पुत्र और बसपा के जिलाध्यक्ष रहे योगेश कुमार सहित अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपा में जाने से एक ओर जहां बसपा को झटका लगा है, वहीं भाजपा के उन नेताओं में बेचैनी है, जो देहात से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 

हरौड़ा सीट जो अब सहारनपुर देहात के नाम से जानी जाती है। इस सीट पर जगपाल चार बार विधायक रहे हैं। एक बार उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के लिए सीट छोड़ी थी। मायावती सीट से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनी थीं। 2017 के विधान सभा चुनाव में भी उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, मगर इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मसूद अख्तर ने उन्हें हराया था। पढ़ें पूरी खबर...

3. अखिलेश का भाजपा पर तंज

Deputy CM told what is going to happen in Mathura? Shock to BSP, Akhilesh's taunt, read 5 big news related to politics
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को बांदा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो चाहे बजट से ज्यादा खर्च करना पड़े बुंदेलखंड की हालत बदलेंगें। गरीबों की पेंशन तीन गुना बढ़ा देंगे। अखिलेश ने आगे भाजपा पर तंज कसा। कहा, नाम बदलने में भाजपा सरकार विश्व रिकॉर्ड बना रही है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा पर जनता ने भरोसा किया तो देख लिया कि किस तरह से किसानों पर अत्याचार हो रहा है, डीजल पेट्रोल की क्या स्थिति है। जनता खूब समझदार है। अब वह गलती नहीं करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

4. ओवैसी ने कहा- महाराष्ट्र में शिवसेना को हरा सकते तो यहां भाजपा को भी

Deputy CM told what is going to happen in Mathura? Shock to BSP, Akhilesh's taunt, read 5 big news related to politics
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना का कई साल से सांसद हुआ करते थे। इम्तियाज अली मेरे पास आए। इम्तियाज ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ना है। मैंने कहा कि एक बार आप फिर सोच लोग... वहां शिवसेना बहुत मजबूत है। लेकिन इम्तियाज ने कहा कि मैं जरूर लड़ूंगा और उन्होंने वह कर दिखाया। वह जीत गए। जब इम्तियाज कई सालों से चुनाव जीत रहे शिवसेना के सांसद को महाराष्ट्र में हरा सकते हैं तो यहां उत्तर प्रदेश में हम भाजपा को भी हरा सकते हैं। 

 

5. कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

Deputy CM told what is going to happen in Mathura? Shock to BSP, Akhilesh's taunt, read 5 big news related to politics
पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे सत्यदेव त्रिपाठी ने बेबाकी से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई दशक की राजनीति में जातिवाद हावी हो चुका है। वह भी इस कदर कि जाति के नशे में लोग भ्रष्टाचार के मामलों को भी दरकिनार कर देते हैं। सिस्टम के रग-रग में बस चुका भ्रष्टाचार लोगों के भीतर अब गुस्सा पैदा नहीं करता। पहले ऐसा नहीं था। पहले राजनीति और राजनेता शुचिता, ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रतिबिंब माने जाते थे। आज हालात यह हैं कि विपक्ष तो कहीं दिखता ही नहीं। अब तो सिर्फ सत्ता पक्ष है या फिर सत्ता का आकांक्षी पक्ष। पूरी खबर पढ़ें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed