फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   101 pregnant women screened at Churthara; three show signs of anemia

Etah News: चुरथरा पर 101 गर्भवती महिलाओं की जांच, तीन में खून की कमी के लक्षण

Sun, 25 Oct 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
101 pregnant women screened at Churthara; three show signs of anemia
सीएचसी चुरथरा में महिलाओं की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
एटा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चुरथरा पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में कुल 101 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान तीन महिलाएं खून की कमी से पीड़ित मिलीं, जिन्हें चिकित्सक की देखरेख में आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. प्रेरणा यादव और स्टाफ नर्स प्रीति वर्मा ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। वहीं, पैथोलॉजी लैब में लैब टेक्नीशियन लोकेश गुप्ता और हिमांशु ने रक्त संबंधी जांचें कीं। तीनों एनिमिक महिलाओं को डॉ. प्रेरणा यादव की निगरानी में आयरन सुक्रोज दिया गया। अभियान के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. राहुल यादव, बीसीपीएम रागिनी, बीपीएम अशोक कुमार, फार्मासिस्ट नवीन पालीवाल और काउंसलर स्नेहलता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed