फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   111 patients suffering from fever received treatment at 36 PHCs

Etah News: 36 पीएचसी पर बुखार से पीड़ित 111 मरीजों काे मिला उपचार

Mon, 19 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
111 patients suffering from fever received treatment at 36 PHCs
मारहरा के गांव धरपसी में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
एटा। जिले में मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या चौंकाने वाली रही। जिले की 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर लगे मेले में बुखार से पीड़ित महज 111 मरीजों ने उपचार कराया। वहीं मलेरिया और डेंगू की जांच का आंकड़ा भी बेहद कम रहा।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में रविवार को केवल 12 लोगों की मलेरिया और चार लोगों की डेंगू की जांच की गई। बदलते मौसम में बुखार के बढ़ते मामलों के बीच जांच की यह संख्या स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या और जांच के आंकड़े संदेह के घेरे में हैं। इतनी कम संख्या में मरीजों का पहुंचना और जांच होना चर्चा का विषय बना हुआ है। आंकड़ों को देखकर मरीजों की वास्तविक संख्या और उनकी फीडिंग की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, आंकड़ों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed