सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   41 libraries still operating illegally in the district

Etah News: जिले में अभी भी अवैध रूप से चल रहे 41 पुस्तकालय

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 06 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
41 libraries still operating illegally in the district
विज्ञापन
एटा। जिले में अवैध रूप से चल रही लाइब्रेरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी इन अवैध लाइब्रेरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वर्तमान में करीब 41 लाइब्रेरी अवैध रूप से संचालित हो रहीं हैं।
Trending Videos

दिसंबर माह में जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तीनों तहसील में अवैध लाइब्रेरी के खिलाफ तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम द्वारा अवैध लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाकर संचालकों को चेतावनी जारी करते हुए पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। कई बार अवैध लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस देने के बाद भी पंजीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से जिले में अभी तक करीब 41 लाइब्रेरी अवैध रूप से संचालित हो रही है। वहीं 10 लाइब्रेरी संचालकों ने अभी तक पंजीकरण कराने के लिए पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराई है। इसके साथ ही तीन माह के अंदर 31 लाइब्रेरी के पंजीकरण किए जा चुके हैं।
पंजीकरण के लिए जमा करना पड़ता है चालान
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लाइब्रेरी प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि जिन लाइब्रेरी में छात्र संख्या 49 से कम है उन लाइब्रेरी संचालक को 10 हजार रुपये का चालान कोषागार में जमा करना है। वहीं 49 से अधिक छात्र संख्या होने पर संचालक को 25 हजार रुपये का चालान जमा करना होगा। इसके बाद ही पंजीकरण हो सकेगा।
कहते हैं आंकड़े..
इन जगहों पर चल रही इतनी अवैध लाइब्रेरी..
बसुंधरा- 03
मारहरा- 8
मिरहची- 6
नगर क्षेत्र- 8
सकीट- 2
जैथरा- 5
धुमरी- 3
अलीगंज- 6
कुल- 41
--वर्जन--
अवैध लाइब्रेरी संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नोटिस देने के बाद जिन संचालकों ने पंजीकरण नहीं कराया है। वहां लाइब्रेरी सील करने की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed