फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cameras installed on the plot destroyed for the third time; widow distressed

Etah News: प्लाॅट पर लगे कैमरे तीसरी बार तोड़े, विधवा परेशान

Sat, 31 Oct 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 31 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cameras installed on the plot destroyed for the third time; widow distressed
एटा। शहर के लालपुर में प्लाट पर कब्जे का विवाद एक बार फिर सामने आया है। प्लाॅट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तीसरी बार तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए एक विधवा महिला ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि विपक्षी लगातार प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इससे वह और उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


लालपुर निवासी मंजुलता पत्नी स्वर्गीय प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लालपुर में उनका एक प्लाॅट है जिस पर कई वर्षों से उनका कब्जा है। यह उनकी पैतृक संपत्ति भी है। आरोप है कि चंदन नगर निवासी रामप्रकाश यादव लगातार प्लाॅट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि वह अनुसूचित जाति की विधवा महिला है और विपक्षी की ओर से की जा रही हरकतों से उसका परिवार भयभीत है। मंजुलता ने बताया कि इससे पहले भी प्लाॅट पर कब्जे के प्रयास में विपक्षी के खिलाफ वर्ष 2025 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद वर्ष 2026 में भी कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई इसके बावजूद कब्जे के प्रयास बंद नहीं हुए।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 28 अक्तूबर की रात 2:46 बजे प्लाॅट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को फिर तोड़ दिया गया। कैमरे तोड़े जाने की यह तीसरी घटना है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। पीड़िता का कहना है कि कैमरों में घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है। उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। महिला ने परिवार की सुरक्षा और जान-माल का खतरा जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed