फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Reward announced for two suspects in the bullion shop robbery

Etah News: सराफा लूट में दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Reward announced for two suspects in the bullion shop robbery
एटा। अलीगंज में सराफा व्यापारी से जेवरात लूटने के मामले में भागे चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर दोनों की पहचान हुई है। पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 22 अक्तूबर को नीली अपाचे बाइक सवार तीन आरोपियों ने अलीगंज में सराफा व्यापारी से तमंचा और पिस्टल दिखाकर सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने घटनास्थल और बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 2000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसमें तीनों आरोपी मैनपुरी से आते और वारदात के बाद कासगंज के रास्ते मैनपुरी की ओर जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


फुटेज के आधार पर मैनपुरी निवासी वीरेंद्र की पहचान हुई थी। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर और रंगदारी समेत 53 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। जांच में उसके साथ वारदात में शामिल दीपक गिरि उर्फ अखिलेश गिरि निवासी मऊ और गोलू उर्फ कुलदीप पंडित निवासी फिरोजाबाद की भी पहचान हुई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दीपक के खिलाफ 22 और गोलू के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार गौरव चौहान और मंगलम मिश्रा से पूछताछ में भी दोनों के नाम सामने आए हैं। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed