पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news

Etah News: पटरी पर बालक को खींच ले गया पालतू कुत्ता, दोनों की कटकर मौत, ट्रेन का हॉर्न बजने पर हड़बड़ा गया था कुत्ता, टहलाने लाया था बालक

Sat, 14 Jan 2023 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
etah news
एटा। कुत्ते के साथ श्रीकृष्ण उर्फ कृष्णा।( फाइल फोटो) संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कुत्ते को टहलाने निकला सैनिक का बेटा कुत्ते के साथ ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों की कटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला न्यू संजय नगर निवासी सैनिक सूर्यप्रकाश मूल रूप से थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सुपैती के रहने वाले हैं। इनके पुत्र श्रीकृष्ण (12) की हादसे में जान चली गई। परिजन ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे श्रीकृष्ण पालतू कुत्ते को पटरी किनारे टहलने गया था। तभी वहां एटा से टूंडला के लिए सवारी गाड़ी आ गई। दोनों बारथर की ओर वाली पटरी पर थे। ट्रेन ने कुछ दूरी पहले हॉर्न बजाया। इससे कुत्ता हड़बड़ा गया। वह चेन खींचकर भागने लगा। इसकी वजह से दोनों पटरी पर ट्रेन की चपेट में आ गए। श्रीकृष्ण ने मौके पर दम तोड़ दिया। कुत्ता घायल हो गया। उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई।

हादसा होने के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। यह शव को घर पर ले आए। श्रीकृष्ण पांचवीं का छात्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से बालक और उसके पालतू कुत्ते की मौत हुई है। परिजनों से संपर्क किया गया तो उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed