फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah News: Thieves Break into Shiva Temple, Steal Nagraj Idol and Brass Puja Items

एटा के शिव मंदिर में चोरी: पूजा के बर्तन, घंटी और दानपत्र तक ले गए चोर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश

Mon, 12 Oct 2026 02:17 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में पहरा-रुदायन मार्ग स्थित शिव मंदिर के ताले तोड़कर चोर नागराज, पीतल की थाली, आरती और घंटी समेत पूजा का सामान ले गए। दो घंटे के अंतराल में हुई चोरी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Etah News: Thieves Break into Shiva Temple, Steal Nagraj Idol and Brass Puja Items
शिव मंदिर में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में पहरा-रुदायन मार्ग पर अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास स्थित शिव मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से नागराज, पीतल की थाली, आरती, घंटी समेत पूजा-पाठ का अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले पर सनी ने बताया कि उनके पिता रविवार करीब 10 बजे मंदिर में पूजा करके गए थे।
विज्ञापन




उस समय मंदिर में पूजा का पूरा सामान मौजूद था। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो नागराज, पीतल की थाली और अन्य सामान गायब था। सनी ने बताया कि घटना के संबंध में उनके पिता राधेश्याम यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद ने थाना राजा का रामपुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, मामले पर थानाध्यक्ष रोहित राठी ने बताया कि इस मामले में कल लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में मंदिर से पूजा का सामान चोरी किए जाने की बात बताई गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed