Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Theft at Shiva temple after breaking locks; thieves made off with worship items, including a brass plate and a Nagraj idol.
{"_id":"6acc9ed62d9cb8a5fe095440","slug":"video-theft-at-shiva-temple-after-breaking-locks-thieves-made-off-with-worship-items-including-a-brass-plate-and-a-nagraj-idol-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिव मंदिर के ताले तोड़कर चोरी, नागराज-पीतल की थाली समेत पूजा का सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिव मंदिर के ताले तोड़कर चोरी, नागराज-पीतल की थाली समेत पूजा का सामान ले गए चोर
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र में पहरा-रुदायन मार्ग पर अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास स्थित शिव मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से नागराज, पीतल की थाली, आरती, घंटी समेत पूजा-पाठ का अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले पर सनी ने बताया कि उनके पिता रविवार करीब 10 बजे मंदिर में पूजा करके गए थे। उस समय मंदिर में पूजा का पूरा सामान मौजूद था। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो नागराज, पीतल की थाली और अन्य सामान गायब था। सनी ने बताया कि घटना के संबंध में उनके पिता राधेश्याम यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद ने थाना राजा का रामपुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, मामले पर थानाध्यक्ष रोहित राठी ने बताया कि इस मामले में कल लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में मंदिर से पूजा का सामान चोरी किए जाने की बात बताई गई है। मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।