{"_id":"6a7e15131bdb16fa4c0afba4","slug":"five-foot-crocodile-spotted-under-bike-family-spent-the-night-in-terror-etah-news-c-163-1-eta1004-154949-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइक के नीचे दिखा पांच फीट का मगरमच्छ, रातभर दहशत में रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइक के नीचे दिखा पांच फीट का मगरमच्छ, रातभर दहशत में रहा परिवार
Fri, 14 Aug 2026 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
निधौली कलां के धनिगा गांव में घर में बैठा मगरमच्छ। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निधौलीकलां क्षेत्र के धनिगा गांव में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को घर में बाइक के नीचे देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगरा की वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम को सूचना दी। बृहस्पतिवार को टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे हजारा नहर में छोड़ दिया गया।
धनिगा गांव निवासी छोटेलाल दिवाकर के घर में रात करीब 11 बजे परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर में खड़ी बाइक के नीचे कुछ हलचल दिखाई दी। जब परिजन ने पास जाकर देखा तो वहां करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ बैठा था। मगरमच्छ देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
परिजन ने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास में किसी तरह की अनहोनी न हो इसलिए लोग उससे दूरी बनाए रहे। परिवार के सदस्य पूरी रात मगरमच्छ पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आगरा से आई वाइल्ड लाइफ टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई और झाल गोपालपुर स्थित हजारा नहर में उसे छोड़ दिया गया। डीएफओ विपिन वर्मा ने बताया कि गांव धनिगा में मगरमच्छ मिलने की सूचना मिली थी। आगरा और एटा वन विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू करते हुए उसे हजारा नहर में छोड़ दिया गया।