{"_id":"6a7e109788dd93e64107ed94","slug":"letter-written-to-the-government-regarding-a-solution-to-the-flooding-problem-in-the-arind-river-etah-news-c-163-1-eta1013-154983-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अरिंद नदी में बाढ़ की समस्या के निदान के लिए शासन को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अरिंद नदी में बाढ़ की समस्या के निदान के लिए शासन को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विकासखंड निधौली कलां सहित आसपास के क्षेत्रों में अरिंद नदी के कारण उत्पन्न होने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने प्रभावी कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को पत्र भेजकर अरिंद नदी के तटबंध की मरम्मत, सिल्ट सफाई तथा जलप्रवाह को सुचारु बनाए जाने का अनुरोध किया है।
जिलाधिकारी ने शासन को अवगत कराया है कि अरिंद नदी का उद्गम जनपद अलीगढ़ में है। यह जनपद हाथरस होते हुए एटा के विभिन्न क्षेत्रों से होकर प्रवाहित होती है। अलीगढ़ एवं हाथरस जनपदों में नदी के अंतर्गत आवश्यक सिल्ट सफाई एवं अन्य अनुरक्षण संबंधी कार्य कराए गए हैं, जबकि जनपद एटा में अपेक्षित स्तर पर सिल्ट सफाई, तटबंध मरम्मत नहीं कराई गई है। नदी के कई हिस्सों में लंबे समय से सिल्ट, जुलकुंभी, झाड़ियों के कारण जलप्रवाह बाधित हो रहा है। डीएम ने इसके स्थायी समाधान के लिए शासन स्तर पर उच्चस्तरीय तकनीकी समिति गठित करने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि अरिंद नदी की वास्तविक जलधारा एवं इसकी भौतिक सीमा का वैज्ञानिक एवं तकनीकी परीक्षण कराया जाना आवश्यक है।