फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Stir caused by raid by the electricity corporation's vigilance team.

Etah News: विद्युत निगम की विजिलेंस टीम की छापेमारी से खलबली

Fri, 14 Aug 2026 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Stir caused by raid by the electricity corporation's vigilance team.
जलेसर। चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों पर कार्रवाई करने को बृहस्पतिवार को विद्युत निगम और विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचने पर चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों में खलबली मच गई। छापेमारी की खबर पर लोगों ने केबल उतार ली।
विज्ञापन


क्षेत्र के कई गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय से विजिलेंस टीम बेरनी विद्युत उपकेंद्र पर पहुंची। विजिलेंस टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। विजिलेंस टीम के आने की खबर पर लोगों ने केबल उतारना शुरू कर दिया। जो लोग घर पर नहीं थे, वह सभी काम छोड़ दौड़कर घर पहुंचे और केबल उतार ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगवाई में बड़े स्तर पर बिजली चोरी की शिकायतें हैं, लेकिन छापेमारी में किसी भवन पर चोरी से बिजली का उपभोक करते केबल नहीं मिली। चोरी न पाए जाने पर टीम ने गहनता से कनेक्शन और मीटर की जांच की। टीम में एसडीओ नवीन यादव, जेई जितेंद्र पटेल सहित विजिलेंस टीम के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed