सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   roadways bus hits sibling who were riding bicycle while returning home from school boy killed

UP: रोडवेज बस ने स्कूल से लाैट रहे साइकिल सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, छात्र की माैत; परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, etah Published by: Arun Parashar Updated Thu, 19 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। चालक ने बस डिवाइडर पर चढ़ाकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी साइकिल बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। इससे प्रतिज्ञा छिटककर गिर पड़ी, जबकि ललित का सिर सड़क पर जा टकराया। छात्र की माैत हो गई। 

roadways bus hits sibling who were riding bicycle while returning home from school boy killed
ललित का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के मिरहची में छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार भाई-बहन को रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा एक के छात्र ललित (10) की मौत हो गई और बहन प्रतिज्ञा (15) घायल हो गई। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर कासगंज रोड पर सिरसा टिप्पू के पास हुआ। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


मिरहची थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी राघवेंद्र यादव किसान हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा था। दूसरे नंबर की बेटी प्रतिज्ञा और बेटा ललित सिरसा टिप्पू स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। प्रतिज्ञा कक्षा दो और ललित कक्षा एक का छात्र था। दोनों बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से घर करीब छह किलोमीटर है। प्रतिज्ञा साइकिल चला रही थी और ललित पीछे बैठा था। सिरसा टिप्पू के पास डिवाइडर के कारण रोड संकरी है। यहां पहले से एक टेंपो खड़ा हुआ था। बच्चे साइकिल से टेंपो को क्राॅस कर रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। चालक ने बस डिवाइडर पर चढ़ाकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी साइकिल बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। इससे प्रतिज्ञा छिटककर गिर पड़ी जबकि ललित का सिर सड़क पर जा टकराया।

सिर पर गहरी चोट लगने से ललित बेसुध हो गया और प्रतिज्ञा को हल्की चोट आई। ललित को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पिता राघवेंद्र यादव को सदमा लगा और वह बेहोश हो गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बस का कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद सवारियों में भी चीख-पुकार मच गई। सभी यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य को चले गए।


बस की चपेट में आने से बच्चे की मृत्यु हुई है। बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। -संकल्प दीप कुशवाहा, सीओ सदर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed