{"_id":"6a397639fbc741933b068bfc","slug":"teacher-dies-after-falling-on-the-road-following-a-collision-between-two-bikes-traffic-blocked-in-protest-etah-news-c-163-1-eta1003-152330-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे शिक्षक की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे शिक्षक की मौत, जाम लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में हादसे में शिक्षक की मौत के बाद जाम लगा रहे लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। हाथरस मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक शिक्षक की मौत हो गई। दोनों बाइक के टकराने पर छिटककर सड़क पर गिरे शिक्षक गुजर रहे दूसरे वाहन के नीचे आ गए। इससे वाहन से कुचलकर उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर पर मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया।
हादसे का शिकार हुए शिक्षक हरेश कुमार (30) क्षेत्र के गांव मिसौली के निवासी थे, जो नगर के सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। रोजाना की तरह शिक्षक हरेश कुमार सोमवार की सुबह बाइक से जलेसर आ रहे थे। पड़ोस के गांव किसरा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हरेश कुमार बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने के बाद वह संभल पाते कि गुजर रहे एक अन्य वाहन के पहिए के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर पर मृतक शिक्षक के परिजन एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे के बाद शिक्षक को कुचलने वाला वाहन और दूसरी बाइक पर सवार युवक भाग गए। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी संजय राघव ने मृतक के परिजन को समझाकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस लोगों से संपर्क कर एवं सीसीटीवी कैमरे खंगालकर दोनों वाहन की तलाश कर रही है।