सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman Dies After Falling From Moving Moped Near Nagla Lodha in Etah

पति के सामने मौत: घर से दवा लेने निकली थी विवाहिता, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा; चली गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

एटा के अवागढ़ क्षेत्र में दवा लेने जा रही 42 वर्षीय नाजरीन बेगम चलती मोपेड से गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।

Woman Dies After Falling From Moving Moped Near Nagla Lodha in Etah
महिला की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला लोधा गांव के समीप एक दुखद घटना में चलती मोपेड से गिर जाने के कारण एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पीड़ित परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरौरा निवासी मेहंदी हसन अपनी पत्नी नाजरीन बेगम (42 वर्ष) को दवा दिलाने के लिए विक्की मोपेड पर सवार होकर कस्बा अवागढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नगला लोधा गांव के पास पहुंचे, अचानक नाजरीन बेगम मोपेड से नीचे गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed