फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A special drive will be conducted on October 24 to add names to the electoral roll.

Etawah News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 24 अक्तूबर को चलेगा विशेष अभियान

Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
A special drive will be conducted on October 24 to add names to the electoral roll.
इटावा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों को एक और मौका मिलेगा। इसके लिए 17 अक्तूबर के बाद अब 24 अक्तूबर को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर वर्तमान में 10 लाख 53 हजार 566 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 14,718 मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चुनाव से पहले प्रशासन का जोर मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने और पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल करने पर है।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा सीटों में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से भरथना सबसे आगे है। यहां 3,61,454 मतदाता दर्ज हैं। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 3,53,513 और इटावा सदर में 3,38,599 मतदाता हैं। इस तरह इटावा सदर में सबसे कम मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
1,437 मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की तैयारी
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी भी चल रही है। जिले में कुल 1,437 मतदान केंद्र हैं। इनमें भरथना में 496, जसवंतनगर में 483 और इटावा सदर में 458 केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर फर्नीचर, हेल्प डेस्क, पर्याप्त प्रकाश, रैंप, संकेतक, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाओं की उपलब्धता दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed