फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

Etawah News: रावण के पुतले को जलाया नहीं, गिराया जाता, अस्थि-पंजर के टुकड़े घर ले जाते लोग

Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
etw news
फोटो 02: जसवंतनगर रामलीला में लगा रावण का पुतला। संवाद
जसवंतनगर। यहां की ऐतिहासिक मैदानी रामलीला में रावण वध की परंपरा अन्य स्थानों से बिल्कुल अलग है। दशहरे पर रावण के पुतले को फूंका नहीं जाता, बल्कि युद्ध लीला के दौरान उसे गिराया किया जाता है। इसके बाद लोग रावण के पुतले के बांस की खपच्चियां, काले कपड़े और मुखौटे के शीश अपने घर ले जाते हैं। मान्यता है कि इन्हें वर्षभर घर में सुरक्षित रखने से बुरी शक्तियों से बचाव होता है तथा व्यापार और कमाई में वृद्धि होती है। लोग इन्हें टोटके के रूप में भी सहेजकर रखते हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर की रामलीला में रावण को उसकी विद्वता और पांडित्य के कारण पूजने की भी परंपरा है। नगर की सड़कों पर युद्ध के लिए निकलने वाले लंकेश की लोग आरती उतारते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर रावण की जय-जयकार भी सुनाई देती है। यहां रावण वध पंचक लग्न में किए जाने की पुरानी परंपरा रही है।
विज्ञापन

इसी कारण अन्य स्थानों पर 20 अक्तूबर को दशहरा मनाए जाने के बावजूद जसवंतनगर में रावण वध 21 अक्तूबर को किया जाएगा। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed