{"_id":"69bc40f50a5697eadd033a16","slug":"a-tractor-hits-a-couple-riding-a-moped-killing-the-husband-etawah-news-c-12-knp1024-1460741-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रैक्टर ने मोपेड में सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रैक्टर ने मोपेड में सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बकेवर (इटावा)। बकेवर-भरथना मार्ग पर बुधवार रात बेकाबू ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोपेड चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना निवासी दयाशंकर रावत (55), पत्नी सुहागवती (52) व एक पड़ोसी भगवानदास गुप्ता के साथ अपनी मोपेड से बुधवार रात करीब आठ बजे औरैया स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। बकेवर भरथना मार्ग पर चटोरपुर गांव के सामने भरथना की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।
इससे मोपेड सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों में डायल 112 पुलिस व एंबुलेंस को कॉल की। डायल 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन एंबुलेंस 10 मिनट तक नहीं पहुंची तो पुलिस की गाड़ी से तीनों घायलों को बकेवर के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ईएमओ डॉ. सतेंद्र साहू व डॉ. पुष्पेंद्र ने घायलों को उपचार दिया। गंभीर हालत होने के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया। मृतक दयाशंकर के भाई सतेंद्र व पुत्र विकास ने कई बार एंबुलेंस को कॉल लगाई लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची।
घायल दयाशंकर ने तड़पकर दम तोड़ दिया। दो घायलों को के लिए कॉल की गई। एंबुलेंस करीब 25 मिनट बाद पहुंची तब उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। वहीं, एंबुलेंस के जिला प्रभारी राहुल बाबू ने बताया कि एंबुलेंस न पहुंचने के बारे में जानकारी नहीं है। अगर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।