{"_id":"6ad506ddc7dad7c80e093136","slug":"bidhipur-distributary-remains-uncleared-farmers-face-difficulties-with-irrigation-etawah-news-c-216-1-etw1005-151706-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिधीपुर रजवाह की सफाई नहीं, किसान सिंचाई के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिधीपुर रजवाह की सफाई नहीं, किसान सिंचाई के लिए परेशान
Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सफाई न होने से झाड़ियों से पटा पड़ा बिधीपुर रजवाह। संवाद
लवेदी। ब्लॉक महेवा में बिधीपुर रजवाह की सफाई न होने से इससे जुड़े 12 से अधिक गांव के किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। रजवाह झाड़ियों और खरपतवार से पटा पड़ा है। इससे किसानों को सिंचाई का पानी मिलने में परेशानी हो रही है। किसानों ने विभाग से रजवाह की सफाई कराने की मांग की है।
क्षेत्र के किसानों के मुताबिक, बिधीपुर रजवाह से 12 से अधिक गांवों की कृषि भूमि जुड़ी है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सिंचाई के पानी की निकासी वाली नालियों की सफाई कराई गई है, लेकिन मुख्य रजवाह की सफाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि जब रजवाह में पानी का प्रवाह सुचारु नहीं होगा तो नालियों की सफाई का क्या मतलब है।
विनोद तिवारी, महेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने रजवाह की सफाई कराने की मांग की है। ईकरी निवासी संजीव कुमार, विजय बहादुर और श्याम ने बताया कि पिछली बार जेसीबी से निकाली गई मिट्टी रजवाह की पटरी पर डाल दी गई थी। इससे खेतों की जोताई और आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की कि इस बार मिट्टी को व्यवस्थित तरीके से हटाकर पटरी का समतलीकरण कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने विरोध करने की चेतावनी दी है। जेई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रजवाह की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सफाई का कार्य कराया जाएगा।