{"_id":"6a6b9935e2fb9a65a30a618e","slug":"child-scientists-will-find-scientific-solutions-to-local-problems-etawah-news-c-216-1-etw1004-146988-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाल वैज्ञानिक खोजेंगे स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाल वैज्ञानिक खोजेंगे स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की जिला स्तरीय गाइड शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग कर बाल वैज्ञानिकों को शोध परियोजनाएं तैयार कराने का प्रशिक्षण लिया।
कार्यशाला में शिक्षकों को बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी गाइड शिक्षक अगले दो महीने तक बाल वैज्ञानिकों के साथ मिलकर स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए लघु शोध आधारित परियोजनाएं तैयार कराएंगे। इन परियोजनाओं का प्रदर्शन अक्तूबर में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मुख्य थीम सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखी गई है। इसके तहत मिशन लाइफ से जुड़े शोध कार्यों को विशेष वरीयता दी जाएगी। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और समाज की समस्याओं के समाधान से जुड़े विषयों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यशाला को डीआईओएस अतुल कुमार सिंह, बीएसए डॉ. राजेश कुमार, केके कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह, कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा, जिला समन्वयक प्रदीप कुमार यादव सहित आदित्य पोर्वाल, जावेद खान, ओमकुमारी, सबर अनवर, हर्षु शर्मा, प्रीति यादव और अर्पित यादव ने संबोधित किया।