{"_id":"69adc05fbbf1528a140f77c3","slug":"delhis-daily-trains-are-full-resort-to-special-trains-etawah-news-c-216-1-etw1005-138930-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दिल्ली की दैनिक ट्रेनें फुल, स्पेशल का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दिल्ली की दैनिक ट्रेनें फुल, स्पेशल का सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 15:::
-होली बाद ट्रेनों में मारामारी चल रही, कई में दिखा रहा नो रूम
-स्वर्ण शताब्दी में सबसे अधिक 102 चल रही वेटिंग, त्योहार बाद हो रही मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। होली के बाद लोगों की वापसी की राह मुश्किल हो गई है। त्योहार के बाद दिल्ली जाने वाली दैनिक नौ ट्रेनों में चार में नो रूम व पांच में 10 मार्च तक लंबी वेटिंग है। स्वर्ण शताब्दी में सबसे अधिक 102 वेटिंग चल रही हैं। कन्फर्म टिकट न मिलने पर जनरल कोच में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में महिलाएं, बच्चों व वृद्धों को ट्रेन में चढ़ने में मुश्किल हो रही है।
हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर इटावा जंक्शन अप-डाउन में रुकने वाली दैनिक ट्रेनों की संख्या 84 है। इसमें दिल्ली होते हुए जयपुर समेत आदि स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों की संख्या नौ है। मौजूदा समय में होली के बाद इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसमें कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में 10 मार्च तक 30 वेटिंग दिखा रही हैं। इसके अलावा लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में 102, पूर्वा एक्सप्रेस में 56, कैफियत एक्सप्रेस में 42, गोमती एक्सप्रेस में 38 वेटिंग चल रही है। आने वाले दिनों में यह वेटिंग कम होने की संभावना है।
इन ट्रेनों में दिखा रहा नो रूम--
नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस व नेताजी एक्सप्रेस में नो रूम दिखा रहा है। ऐसे में इन ट्रेनों में सभी सीटें 16 मार्च तक फुल हैं।
स्पेशल ट्रेन व बस बनेंगी सहारा
उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने होली पर दैनिक ट्रेनों में दिनोंदिन बढ़ते दबाव को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। इसमें इटावा में ठहरने वाली कुल ट्रेनों की संख्या नौ थी। इसमें सूबेदारगंज-शकूरबस्ती, झांसी-प्रयागराज, गोरखपुर-दिल्ली, साबरमती-दानापुर, सहरसा-आनंद बिहार आदि स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। होली के बाद इन ट्रेनों में जगह आसानी से मिलने से अधिक लोग सफर रहे हैं। रोडवेज परिवहन निगम ने होली पर दिल्ली जाने वाले के लिए इटावा व सैफई डिपो की कुल 35 बसों को दिल्ली के लिए लगाया गया है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, बनारस, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, बेवर आदि डिपो की बसें भी दिल्ली जा रही है। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
वर्जन-- -
होली पर भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाया हैं, जो त्योहार पर जाने में उपयोगी साबित हो रही है। रेलवे के उच्चाधिकारी भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना हैं, जिनका इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।-अमित कुमार, पीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल।
Trending Videos

इन ट्रेनों में दिखा रहा नो रूम

वर्जन