सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In Raura village, a man entered the house and beat up a couple and their son.

Etawah News: रौरा गांव में घर में घुसकर दंपती व बेटे को पीटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
In Raura village, a man entered the house and beat up a couple and their son.
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के रौरा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर दंपती और उनके बेटे को पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।
Trending Videos

गांव निवासी रवीश कुमार ने बताया कि 26 फरवरी की शाम वह घर में बनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान गांव के राजवीर, अजयवीर, अर्पित और जसवंत उनके घर में घुस आए। बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। राजवीर ने रवीश के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंची रवीश की पत्नी बादामश्री और बेटे गुलशन के साथ भी मारपीट की। हमलावर धमकाते हुए मौके से भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed