{"_id":"69ae824b5b26522b4b007976","slug":"etawah-doctor-spits-on-young-man-who-came-for-treatment-after-being-bitten-by-a-monkey-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: बंदर के काटने पर इलाज कराने पहुंचे युवक पर डॉक्टर ने थूका, विरोध करने पर बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: बंदर के काटने पर इलाज कराने पहुंचे युवक पर डॉक्टर ने थूका, विरोध करने पर बुलानी पड़ी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बंदर के काटने के बाद इलाज कराने पहुंचे युवक ने डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान निवासी अशोक मीणा इटावा रेलवे स्टेशन पर बंदर के काटने के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन वहां जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।
अशोक मीणा का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उस समय पान मसाला खा रहे थे और बातचीत के दौरान कथित तौर पर तीन बार उन पर थूक दिया। जब मीणा ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने कथित तौर पर कहा कि “जो हो सो कर लेना।” इस व्यवहार से नाराज होकर अशोक मीणा ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। हालांकि उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी डॉक्टर के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। इस घटना के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोग सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।
Trending Videos