{"_id":"69ae7d3876d1a6ea57093104","slug":"etawah-cry-of-joy-resounded-in-the-safari-lioness-neerja-gave-birth-to-four-cubs-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: सफारी में गूंजी किलकारी...शेरनी नीरजा ने चार शावकों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: सफारी में गूंजी किलकारी...शेरनी नीरजा ने चार शावकों को दिया जन्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
नीरजा ने चार शावकों को जन्म दिया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सफारी पार्क में रविवार रात किलकारी गूंजी है। शेरनी नीरजा ने चार शावकों को जन्म दिया है। उनकी निगरानी की जा रही है। निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि एशियाटिक बब्बर शेर कान्हा और शेरनी नीरजा की मेटिंग 18 नवंबर से 21 नवंबर 2025 के मध्य हुई थी। आईवीआरआई बरेली से शेरनी नीरजा की गर्भ ठहरने की पुष्टि होने के बाद उसे ब्रीडिंग सेंटर में शिफ्ट किया गया था।
Trending Videos
शेरनी नीरजा की संभावित प्रसव तिथि होली त्योहार के आसपास ( तीन से आठ मार्च के बीच) थी। ऐसे में त्योहार पर भी अधिकारी और कर्मचारी सतर्क थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शाम 08:25 बजे शेरनी नीरजा ने पहले शावक को जन्म दिया। इसके बाद 09:07 बजे दूसरे, 09:43 बजे तीसरे और 09:59 बजे चौथे शावक का जन्म दिया। सफारी प्रशासन ने इनकी नियमित निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। शेरनी नीरजा अपने चारों शावकों का देखरेख अच्छे से कर रही है। यह तीसरी बार मां बनी है। इटावा सफारी पार्क में इसके 05 शावक (पहली बार के 02 और दूसरी बार के 03) सफलता पूर्वक पल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
