सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against five people including husband and father-in-law

Etawah News: पति, ससुर समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against five people including husband and father-in-law
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के निलोई गांव विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पति, ससुर समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पीड़िता संध्या ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी 3 मई 2024 को आशीष निवासी खड़ेपुरा, थाना किशनी, मैनपुरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति आशीष, ससुर हाकिम सिंह, देवर गोलू, देवर नवीन कुमार निवासी कृपालपुर, थाना किशनी (मैनपुरी) तथा मौसिया सास मालती देवी दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में पति, ससुर, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed