सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In NEET, Biology Boosted Spirits, While Physics and Chemistry Proved Perplexing.

Etawah News: नीट में बायो ने बढ़ाया उत्साह तो फिजिक्स-केमिस्ट्री ने उलझाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
In NEET, Biology Boosted Spirits, While Physics and Chemistry Proved Perplexing.
विज्ञापन
फोटो 18:: शहर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से नीट की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
Trending Videos

फोटो 19:: जसवंतनगर के परीक्षा केंद्र पर छात्रों से बात करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। स्रोत-सूचना विभाग
फोटो 20:: बलराम सिंह चौराहा से ईदगाह चौराहा पर लगा जाम। संवाद
-------------------

पंजीकृत 3778 में से 90 छात्र रहे अनुपस्थित, जिलाधिकारी ने केंद्रों पर परखीं व्यवस्थाएं

संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। डॉक्टर बनने का सपना संजोए हजारों परीक्षार्थियों ने रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) दी। कड़ी सुरक्षा और सघन चेकिंग के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में परीक्षार्थियों के चेहरों पर मिला-जुला असर देखने को मिला। जहां जीव विज्ञान के आसान सवालों ने परीक्षार्थियों को राहत दी, वहीं भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के सवालों ने उन्हें उलझाए रखा।



दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों की कतारें लग गईं। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर और शारीरिक जांच के बाद ही छात्रों को भीतर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा गर्म रही। परीक्षार्थी अजय प्रताप ने बताया कि फिजिक्स का भाग थोड़ा गणनात्मक था, जिसे हल करने में काफी समय लगा।
रसायन विज्ञान के कुछ सवालों ने भी खूब छकाया। बताया कि तैयारी करने वाले ही इन्हें आसानी से हल कर पाए। परीक्षार्थी राधिका ने बताया कि जीव विज्ञान का सेक्शन अपेक्षाकृत सरल रहा, जिससे उन्होंने तय समय में अपना पेपर पूरा कर लिया।



97 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति



जिले में कुल 97.6 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि केवल 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान बलराम सिंह चौराहा से ईदगाह चौराहा कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात बने रहे।



वर्जन



जिले के आठ केंद्रों पर कुल 3778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3688 उपस्थित रहे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी में संपन्न हुई है।-आलोक गुप्ता, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय (नोडल अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed