{"_id":"69e7c51c5dd36ec7410e6544","slug":"grandfather-and-grandson-travelling-in-car-die-after-being-hit-by-a-trailer-etawah-news-c-216-1-etw1005-141486-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार बाबा-नाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार बाबा-नाती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के रैपुरा अन्हैया नदी भट्टा के पास मंगलवार सुबह ट्रेलर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में कार सवार बाबा-नाती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मैनपुरी के थाना समान कटरा के ग्राम गजपुरा निवासी गोविंद सिंह (45) ग्वालियर में रिकवरी (रेपो) का काम करते थे। वह अपने चाचा देवेंद्र सिंह भदौरिया की पुत्री के तिलक समारोह में शामिल होने गांव आए थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह कार से वापस ग्वालियर के लिए निकले थे। उनके साथ रिश्ते में बाबा लगने वाले परिवहन निगम से रिटायर्ड बाबू गणेश सिंह भदौरिया (70) निवासी आनंद नगर तकिया कोतवाली इटावा भी सवार थे।
कार जैसे ही चौबिया क्षेत्र के रैपुरा भट्टा के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने कार में सीधे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार के अंदर ही फंस गए। थाना पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार के मलबे को काटकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी बसरेहर भेजा। यहां डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया जबकि गणेश सिंह भदौरिया को सैफई रेफर किया गया जहां रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही समारोह वाले घर में चीख पुकार मच गई। गोविंद की मां और चाची का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेलर को पकड़ लिया गया जबकि चालक मौके से भाग निकला है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X