सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police picked up the smart meter before it was set on fire.

Etawah News: आग लगाने से पहले ही पुलिस ने उठाया स्मार्ट मीटर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police picked up the smart meter before it was set on fire.
विज्ञापन
इटावा। बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में शास्त्री चौराहे पहुंचे व्यापारियों को पुलिस ने मीटर नहीं जलाने दिया। गत्ते में पैक मीटर में जैसे ही जलती माचिस की तीली लगाई, दरोगा ने मीटर उठा लिया। तभी व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos


उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। जुलूस के रूप में शास्त्री चौराहे पर पहुंचे। मीटर जलाने का प्रयास भी किया। जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है और उदासीन विभाग लगातार कटौती भी बढ़ा रहा है। इससे आम उपभोक्ता, दुकानदार और ग्राहक सब बेहाल है। स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जा रहे और न ही उनको लेकर उपभोक्ता की सहूलियत संबंधित इंतजाम हो रहे हैं। प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की स्वीकृति के आधार पर ही लगाए जाएं। प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय इनके संचालन से संबंधित मैनुअल, पांच वर्ष की गारंटी व उसका कार्ड उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक हाजी शहंशाह वारसी, प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, राजीव मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, रेडीमेड एसोसिएशन अध्यक्ष देव गुप्ता, युवा महामंत्री सुनील कुशवाहा, राहुल दीक्षित, तनु वर्मा, अंसार अहमद, अल्ताफ अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed