{"_id":"6a20806b1a432efb7f02637e","slug":"gurpreet-kaur-won-silver-medal-in-100m-race-etawah-news-c-216-1-etw1004-143829-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 100 मीटर दौड़ में गुरप्रीत कौर ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 100 मीटर दौड़ में गुरप्रीत कौर ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एक और दो जून को आयोजित यूपी स्टेट ओपन चैंपियनशिप में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिले से भी विभिन्न विधाओं के छह खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। इनमें गुरप्रीत कौर ने 100 मीटर स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और जिले के लिए रजत पदक जीता।
गुरप्रीत की इस सफलता के पीछे उनके निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत का अहम योगदान रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा के मार्गदर्शन में लगातार प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी मेहनत का परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक के रूप में सामने आया। गुरप्रीत कौर की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और सचिव एसके यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Trending Videos