{"_id":"6a207f99110ec47cfc0cf29e","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-etawah-news-c-216-1-etw1005-143830-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के पत्तापुरा गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्तापुरा गांव निवासी नंदनी (20) पत्नी अमित यादव की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। नंदनी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। नंदनीके भाई आनंद निवासी राजा का ताल थाना टूंडला फिरोजाबाद ने बताया कि बहन की शादी 5 मार्च 2025 को हुई थी। नंदनी अपने पीछे पांच माह के बेटे को छोड़ गई है। पति अमित यादव खेती-बाड़ी करता है।
भाई आनंद का आरोप है कि शादी के बाद से ही नंदनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बहन अक्सर फोन पर अपनी परेशानियां बताती थी। दो दिन पहले नंदनी ने फोन कर बताया था कि उससे सिलाई मशीन की मांग की जा रही है। मंगलवार को नंदनी की अपने ताऊ के बेटे से बातचीत होने पर पति नाराज हो गया और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद रात में सूचना मिली कि नंदनी ने जहर खा लिया है और उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। भाई का आरोप है कि बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे जहर देकर मार दिया गया है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos