{"_id":"6adb9f533b8349778c0d0866","slug":"interest-waiver-scheme-to-provide-relief-to-traders-security-in-markets-to-be-stepped-up-for-diwali-etawah-news-c-216-1-etw1002-151957-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ब्याज माफी योजना से व्यापारियों को मिलेगी राहत, दिवाली पर बाजारों में बढ़ेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ब्याज माफी योजना से व्यापारियों को मिलेगी राहत, दिवाली पर बाजारों में बढ़ेगी सुरक्षा
Fri, 23 Oct 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश चौराहा स्थित जीएसटी कार्यालय के अटल सभागार में शुक्रवार को असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड-1 एचपी राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों को ब्याज माफी योजना-2026 की जानकारी देने के साथ त्योहार पर बाजारों की सुरक्षा, जाम और अतिक्रमण की समस्याएं उठाई गईं।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक के पात्र बकायों पर ब्याज और अर्थदंड में छूट मिलेगी। 16 अक्तूबर से शुरू हुई योजना में 16 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 10 लाख रुपये तक के मूल बकाए पर पूरा भुगतान करने पर ब्याज और अर्थदंड में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। अन्य श्रेणियों में भी निर्धारित शर्तों के अनुसार राहत मिलेगी।
जीएसटी कमिश्नर सुरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि व्यापारी वाणिज्य कर विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने दीपावली पर प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तीन व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाजारों में महिलाओं की बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। प्रमुख बाजारों में अग्निकांड से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
व्यापारियों ने इटावा, भरथना और जसवंतनगर की गल्ला मंडियों में धान की आवक से लग रहे जाम पर उचित व्यवस्था कराने तथा मालगोदाम रोड पर सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। बैठक में अशोक जाटव, सोनू अग्रवाल, रहमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।