{"_id":"6adb9e31fe9cf9454c0a5b33","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-gwalior-drain-family-surrounds-the-kotwali-police-station-alleging-murder-etawah-news-c-216-1-etw1015-151932-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ग्वालियर के नाले में मिला युवक का शव, परिजन ने कोतवाली घेरकर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ग्वालियर के नाले में मिला युवक का शव, परिजन ने कोतवाली घेरकर लगाया हत्या का आरोप
Fri, 23 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21:: बृजेंद्र। फाइल फोटो
इटावा। ग्वालियर में नाले से शहर के साबितगंज निवासी बृजेंद्र (35) का शव मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार रात कोतवाली का घेराव किया। शव लेकर पहुंचे परिजन के साथ भीड़ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। परिजन ने बृजेंद्र के साथ गए एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया। साथ ही गुमशुदगी के मामले में नामजद युवक को हिरासत में लेने के बाद छोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया। अधिकारियों के निष्पक्ष जांच और आरोपों के आधार पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात करीब 11 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ।
बृजेंद्र 11 अक्तूबर को कोतवाली क्षेत्र के एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी की तलाश कराने के लिए पुलिस टीम के साथ गुजरात के वापी गए थे। पुलिस ने किशोरी को तलाश करने के साथ उसे ले जाने के आरोपी युवक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वापसी के दौरान कार में जगह कम होने के कारण बृजेंद्र और उनका एक अन्य रिश्तेदार वापी में ही रह गए थे। दोनों बाद में ग्वालियर पहुंचे, जहां से बृजेंद्र अचानक लापता हो गए।
दूसरा रिश्तेदार इटावा लौट आया और परिजन को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बृजेंद्र की तलाश शुरू की और ग्वालियर में उनकी गुमशुदगी की सूचना भी दी। इसी बीच 21 अक्तूबर को ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में एक नाले से उनका शव बरामद हुआ। हाथ पर लिखे नाम के आधार पर शव की पहचान की गई। ग्वालियर पुलिस ने 22 अक्तूबर को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे परिजन एंबुलेंस में शव लेकर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के भाई विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बृजेंद्र की गुमशुदगी के मामले में नामजद युवक को पुलिस थाने लेकर आई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। उन्होंने उसी युवक पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की।
अधिकारियों ने दो घंटे तक आक्रोशित परिजन को समझाया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव अपने साथ ले गए। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्वालियर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृजेंद्र 20 अक्तूबर को नाले के पास बैठे दिखाई दिए थे। आशंका है कि शराब पीने के बाद नाले में गिरने से उनकी मौत हुई।
वहीं, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र की पुलिस ने कराया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। परिजन ने एक करीबी व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।