सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard kills dog in Gurbheli, sparks panic

Etawah News: गुरभेली में तेंदुए ने कुत्ते को मार डाला, दहशत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills dog in Gurbheli, sparks panic
विज्ञापन
चकरनगर। रविवार की रात गुरभेली गांव में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को मार डाला। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। शनिवार की रात भी तेंदुए ने एक बछड़े को मार दिया था। पिछले दस दिनों से बीहड़ से सटे कई गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी देखी जा रही है। इनमें गुलभेली, सदुपुरा, सिंडौस, बिंडवा खुर्द, सहसों और पसिया भरेह शामिल हैं। तेंदुओं के बढ़ते कुनबे और आवाजाही से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। रात के अंधेरे में तेंदुए खेतों और गांवों में आकर मवेशियों को निशाना बना रहे हैं। वन विभाग इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए सकारात्मक मानता है पर ग्रामीणों के लिए यह नई चुनौती है।
Trending Videos


गुरभेली निवासी बड़े सिंह राजावत ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हर रात तेंदुआ खेतों के किनारे दिख रहा है। गांव के चार-पांच लोग टॉर्च और मचान के सहारे रात में पहरा दे रहे हैं। किसान कल्लू को भी फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए रात भर जागना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बीहड़ क्षेत्र में गश्ती दल बढ़ाने की मांग की है। साथ ही गांवों के बाहर सोलर लाइटें और सेंचुरी सीमाओं पर चेतावनी बोर्ड लगाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रात को तेंदुए के आने की ग्रामीणों ने सूचना दी थी। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। लोगों को बीहड़ में अकेले न जाने की हिदायत भी दी जा रही है।

सूर्यकांत शुक्ला, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed