सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard's tail surgically amputated

Etawah News: सर्जरी कर तेंदुए की काटी गई पूंछ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Leopard's tail surgically amputated
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी पार्क में लखीमपुर खीरी से इलाज के लिए लाए गए तेंदुए की शनिवार को सर्जरी की गई। सफारी व मथुरा के पशु चिकित्सा विज्ञान विवि के विशेषज्ञों ने तेंदुए की सफल सर्जरी की। तेंदुए की पूंछ में गंभीर चोट लगी थी जो दवाइयों से ठीक नहीं हो रही थी। इसके बाद सर्जरी कर तेंदुए की पूंछ को काटा गया।
Trending Videos

इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि उक्त तेंदुए को 12 अप्रैल को इलाज के सफारी में लाया गया था। तब से अभी तक सफारी में वन्यजीव चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। इलाज के दौरान पाया गया कि तेंदुए की पूंछ की हड्डी टूटी हुई है। संक्रमण को बढ़ने से बचाने के लिए पूंछ का काटना आवश्यक हो गया था। इसपर शनिवार को सेवानिवृत्त प्रो. सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि मथुरा डॉ.आरपी पांडेय बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सर्जरी कर तेंदुए की पूंछ काटने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में इटावा सफारी पार्क में जन्मे बब्बर शेर विश्वा भी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा है। उसका भी उपचार डॉ. आरपी पांडेय ने किया। विश्वा पर्याप्त मात्रा में अपना आहार ले रहा है पर उसकी आंखों में सूजन और बुखार है। उसके उपचार लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed